Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
...तो IPL होगा 'इंटरनैशनल', विदेश में खेलेंगी टीमें
के. श्रीनिवास राव, मुंबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि खेल को प्रमोट करने के लिए की फ्रैंचाइजियों को विदेशी धरती पर खेलने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, इस पर अभी तक 'ओके' का ठप्पा नहीं लगा है, लेकिन इस आइडिया को ब्रैंड वैल्यू को आगे ले जाने के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस पर महीने की आखिरी में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम में फैसला आ सकता है। इस बारे में एक कार्यकारी ने कहा, 'इस देखने का बड़ा ही आसान नजरिया है। फिलहाल अगर आप कनाडा में हैं और मुंबई इंडियंस को खेलते देखना चाहते हैं तो आपको यहां आना पड़ेगा। अगर आप कैरेबियाई हैं और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को खेलते देखना चाहते हैं तो आधी दुनिया तय करने के बाद भारत आना पड़ेगा, लेकिन अगर विदेश में फ्रैंचाइजियों के खेलने की अनुमति मिलती है तो उन फैन्स का सपना आसानी से पूरा हो सकेगा।' मुंबई इंडियंस की थी रिक्वेस्टआईपीएल फ्रैंचाइजियों ने इसका आइडिया दिया था। मुंबई इंडियंस ने बीसीसीआई से इसे लेकर रिक्वेस्ट की थी, लेकिन कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने विदेशी धरती पर कुछ दोस्ताना मैच खेलने के प्रस्ताव को 3 महीने पहले ठुकरा दिया था। हालांकि, अब जैसी मीटिंग हुई है नई गवर्निंग काउंसिल आईपीएल फ्रैंचाइजियों को विदेश में दोस्ताना मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे सकती है। एफटीपी पर आधारित होगा फैसलाएक अधिकारी ने कहा कि हम उस अवधि में फ्रैंचाइजी को कोई छोटा दोस्ताना टूर्नमेंट खेलने की इजाजत दे सकते हैं, जब कोई मैच नहीं खेला जा रहा हो। हालांकि इसके लिए हमें आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को देखना होगा और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। ...तो कुछ ही वर्ष में एनबीए हो जाएगा पीछेहाल ही में अमेरिकन फर्म डप ऐंड फेल्प्स ने एक रिपोर्ट में कहा था कि आईपीएल की वैल्यू 6.3 बिलियन डॉलर (लगभग 46,000 करोड़ रुपये) है, जबकि एनबीए की सलाना रेवेन्यू 8 बिलियन डॉलर (लगभग 58,000 करोड़ रुपये) रिकॉर्ड की गई है। दोनों में कोई अधिक अंतर नहीं है, जबकि आईपीएल महज 13 वर्ष पुरानी प्रॉपर्टी है। इसमें काफी संभावनाएं हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2pKhhUR
No comments