आईएसएल: गोवा ने मुंबई को हराया, टॉप पर पहुंचा

मुंबईएफसी गोवा गुरुवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग () फुटबॉल टूर्नमेंट की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया। गोवा की टीम की ओर से लेनी रोड्रिग्स (27वें मिनट), फेरान कोरोमिनास (45वें मिनट), ह्यूगो बोमोस (59वें मिनट) और कार्लोस पेना (89वें मिनट) ने गोल दागे। मुंबई सिटी एफसी की तरफ से सार्थक गोलुई (49वें मिनट) और सौविक चक्रवर्ती (55वें मिनट) ने गोल किए। गोवा की टीम मेजबानों पर पूरे मुकाबले के दौरान हावी नजर आई। हालांकि कुछ कोशिशें मुंबई के खिलाड़ियों ने की और 2 गोल दागे लेकिन गोवा के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा। गोवा की टीम चार में से दो मैच जीतकर आठ अंक के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33rwpoB

No comments

Powered by Blogger.