नई दिल्लीपूर्व भारतीय खिलाड़ी और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति के अध्यक्ष को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए भारत का गैर खिलाड़ी कप्तान बनाया गया। एआईटीए के इस फैसले से दिग्गज टेनिस स्टार हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए खिलाड़ियों से इस फैसले के बारे में राय नहीं पूछे जाने पर नाराजगी जताई है। बोपन्ना ने अपने ट्वीट में लिखा-मैं हैरान हूं कि आईटीएफ का अंतिम फैसला आने से पहले ही एआईटीए ने कप्तान बदलने का फैसला ले लिया। मैं इस बात से और भी हैरान हूं कि इस बारे में किसी खिलाड़ी से राय नहीं ली गई और न ही बताया गया कि कप्तान बदला जा रहा है। बता दें कि इस तरह की अटकलें थी कि अनुभवी लिएंडर पेस को इस पद के लिए चुना जा सकता है, क्योंकि शीर्ष खिलाड़ियों और कप्तान के हटने के बाद उन्होंने स्वयं को उपलब्ध रखा था। भारत के सुरक्षा संबंधी चिंता जताने के बाद इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले को पहले ही एक बार स्थगित किया जा चुका है। आईटीएफ ने कहा, 'एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 मुकाबले को इस्लामाबाद में नहीं करने का फैसला किया गया है। अब यह मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।' यह मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरी ओर, एआईटीए ने चंडीगढ़ में अपनी वार्षिक आम बैठक में राजपाल को नियुक्त करने का फैसला किया। एआईटीए के एक सूत्र ने बताया, ‘पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना और निवर्तमान प्रवीण महाजन ने रोहित राजपाल के नाम का प्रस्ताव रखा और सभी इस पर सहमत हो गए। राजपाल गैर खिलाड़ी कप्तान के रूप में पाकिस्तान जाएंगे और फिलहाल यह इंतजाम सिर्फ इस मुकाबले के लिए किया गया है।’ कौन हैं राजपाल? राजपाल ने 1990 में सियोल में कोरिया के खिलाफ डेविस कप में पदार्पण किया जहां भारत को 0-5 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा था। राजपाल ने सिर्फ इसी मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें महज औपचारिकता के चौथे मैच में जेई सिक किम के खिलाफ 1-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में पांच सदस्यीय चयन पैनल के अध्यक्ष बनाए गए 48 साल के राजपाल को यह दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के सदस्य राजपाल दिल्ली लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष भी हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WOU7ZK
No comments:
Post a Comment