Tuesday, October 1, 2019

WWE SmackDown के फॉक्स प्रीमियर मे वापसी करेंगे द रॉक

Dwayne "The Rock" Johnson is returning for SmackDown

WWE स्मैकडाउन के FOX प्रीमियर को पूरी तरह से शानदार बनाने की तैयारियो में जुटा हुआ है और इसके चलते कई बड़े मैचो और सुपरस्टार की वापसी का एलान कर दिया है। WWE स्मैकडाउन के फॉक्स प्रीमियर में स्टिंग, ट्रिश स्ट्रेटस, अंडरटेकर सहित कई बड़े सुपरस्टार नजर आने वाले है।

अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम पूर्व WWE चैंपियन और हॉलीवुड एक्टर ‘द रॉक’ है। WWE ने पुष्टि की है कि द रॉक स्मैकडाउन के FOX प्रीमियर एपिसोड में वापसी करेंगे, साथ ही खुद द रॉक ने भी शोसल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी वापसी की जानकारी दी।

द रॉक का WWE स्मैकडाउन से पुराना नाता है। द रॉक ने स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में WWE चैंपिनशिप के लिए मैच लड़ा था, साथ ही रॉक ने स्मैकडाउन में कई यादगार मैच लड़े है। पिछले साल WWE ने उन्हें स्मैकडाउन इतिहास के सबसे शानदार रेसलरो की सूची में पहला स्थान दिया था।

द रॉक 3 साल से भी ज्यादा समय के बाद WWE में नजर आने वाले है। रॉक स्मैकडाउन में क्या करेंगे इस बारे में WWE ने कोई जानकारी नही दी है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमन रेंस के साथ यहाँ नजर आ सकते है।

बता दें, पिछले साल जून में, FOX नेटवर्क और WWE ने स्मैकडाउन लाइव को प्रसारित करने के लिए 5 साल की डील साइन की थी। इस हफ्ते स्मैकडाउन का पहला एपिसोड FOX नेटवर्क पर आयेगा। FOX नेटवर्क में प्रसारित होने वाले स्मैकडाउन के पहले एपिसोड को 20वीं सालगिरह का नाम दिया गया है। यह एपिसोड लॉस एंजिलिस के स्टेपल सेंटर से आयेगा।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2nHIIxr

No comments:

Post a Comment