Wednesday, October 2, 2019

भारत vs सा. अफ्रीका, पहला टेस्ट: लाइव अपडेट्स

विशाखापत्तनमभारत अपनी मेजबानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज (गांधी-मंडेला ट्रोफी) का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेल रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है और ओपनर रोहित के साथ उनके साथी मयंक अग्रवाल क्रीज पर उतरे। टीम इंडिया ने पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 202 रन बनाए। बारिश के कारण बुधवार को पहले दिन का तीसरा सत्र नहीं हो सका। रोहित शर्मा ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर अपना पहला शतक जड़ा और 115 रन बनाकर पहले दिन नाबाद लौटे। वहीं, मयंक अग्रवाल ने उनका भरपूर साथ देते हुए नाबाद 84 रन बनाए। यह सीरीज भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली गई। 3 मैचों की वह सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता जबकि पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। रोहित का शतक टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने चौके से ही 84 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि टेस्ट करियर के चौथे शतक के लिए 154 गेंदों का सामना किया। उन्होंने पारी के 54वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर टेस्ट करियर का अपना चौथा शतक पूरा किया। वह टेस्ट में ओपनिंग करते हुए अपनी पहली पार में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने। पढ़ें, मयंक अग्रवाल की हाफ सेंचुरीमयंक अग्रवाल ने सिक्स लगाते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 36.4 ओवर में केशव महाराज पर सिक्सर लगाया। चौथी टेस्ट हाफ सेंचुरी के लिए उन्होंने 114 गेंदों का सामना किया। टॉस: मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका टीम की अगुआई फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने संभाली थी। भारत की प्लेइंग- XIरोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर),रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका की XIऐडिन मार्करम, डीन एल्गर, डे ब्रयून, तेम्बा बावुमा (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कागिसो रबाडा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2n5pAJv

No comments:

Post a Comment