Vizag टेस्ट: भारत vs साउथ अफ्रीका LIVE अपडेट्स

विशाखापत्तनम विशाखापत्तनम टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन का खेल शुरू हो चुका है। साउथ अफ्रीकी टीम यहां 395 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। अफ्रीकी टीम ने आज 11/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। और आते ही उसने अपने दो विकेट गंवा दिए। दिन का पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन ने थेनिस डे ब्रूयन को बोल्ड कर अपने नाम किया। यह अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में 350 वां विकेट था और अब उन्होंने सबसे तेज 350 विकेट के वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके बाद मोहम्मद शमी ने टेंबा बवूमा को खाता भी नहीं खोलने दिया और बोल्ड कर पविलियन भेज दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30LwCAR

No comments

Powered by Blogger.