SmackDown की 20वी सालगिरह के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लेसनर सहित कई बड़े सुपरस्टार्स के मैचो का एलान हुआ

Kofi Kingston (c) vs. Brock Lesnar

WWE में इस हफ्ते बहुत कुछ बदल चुका है, रॉ के शानदार सीजन प्रीमियर के बाद अब स्मैकडाउन की बारी है। इस हफ्ते से स्मैकडाउन अमेरिका में फॉक्स नेटवर्क पर आएगा। WWE ने फॉक्स नेटवर्क पर स्मैकडाउन के डेब्यू को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

WWE के फॉक्स नेटवर्क डेब्यू एपिसोड में स्मैकडाउन की 20वी सालगिरह का नाम दिया है। WWE पूरी तरह से स्मैकडाउन के इस एपिसोड को खास बनाना चाहता है इसके चलते शो के लिए कई एलान कर दिए है।

स्मैकडाउन के इस एपिसोड में ब्रॉक लेसनर 15 साल बाद WWE के किसी वीकली शो में लड़ेंगे। इसके अतिरिक्त दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच कैरियर Vs कैरियर मैच होगा और साथ ही रोमन रेंस के पास क्लैश ऑफ चैंपियन्स में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा।

स्मैकडाउन की 20वी सालगिरह के लिए WWE आधिकारिक तौर पर अब तक चार बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है।

पहला मैच: ब्रॉक लेसनर बनाम कोफी किंग्सटन (WWE चैम्पियनशिप के लिए)

दूसरा मैच: बेकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर बनाम द बॉस ‘एन हग कनेक्शन (टैग टीम मैच)

तीसरा मैच: रोमन रेंस बनाम एरिक रोवन (सिंगल्स मैच)

चौथा मैच: केविन ओवंस बनाम शेन मैकमोहन (कैरियर Vs कैरियर मैच)

इसके अतिरिक्त स्मैकडाउन के इस खास एपिसोड में कई पुराने और पार्ट टाइमर रेसलर जैसे द अंडरटेकर गोल्डबर्ग और द रॉक सहित कई अन्य सुपरस्टार्स वापसी करेंगे। स्मैकडाउन का यह खास एपिसोड भारतीय फैंस शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे से लाइव देख सकेंगे, ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2pJWu3s

No comments

Powered by Blogger.