नई दिल्ली की खिलाड़ी और हर्लिन देयोल ने अपनी टीम की साथी के 100 T20 इंटरनैशनल मैच पूरे करने पर उनके लिए विशेष रैप सॉन्ग बनाया है। रोड्रिगेज ने रविवार को अपने ट्विटर पर एक विडियो अपलोड किया, जिसमें उनके साथ हर्लिन भी हैं। इस विडियो में यह दोनों अपनी टीम की T20 कप्तान के लिए रैप सॉन्ग गा रही हैं। रोड्रिगेज ने ट्वीट किया, '100वें T20 मैच के लिए बधाई हरमनप्रीत कौर। आपके लिए बिग हैरी की तरफ से विशेष तोहफा।' भारतीय महिला T20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने इस विडियो को लाइक किया और अपनी टीम की साथियों को शुक्रिया कहा। कप्तान ने कहा, 'धन्यवाद छोटी बहनों। आपने मेरे लिए यह सब किया यह मेरे लिए सम्मान की बात है।' पिछले शुक्रवार को हरमनप्रीत T20 में 100 मैच खेलने वाली भारत की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला मिलाकर) बनी थीं। दक्षिण अफ्रीका के साथ सूरत में खेले गए छठे और आखिरी टी-20 मैच में 30 साल की हरमनप्रीत को स्पेशल कैप देकर सम्मानित किया गया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MiHscD
No comments:
Post a Comment