नीदरलैंड और आयरलैंड का दौरा करेगा पाकिस्तान

कराचीपाकिस्तान की टीम अगले साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अपने मैच खेलने इंग्लैंड जाने से पहले सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नीदरलैंड और आयरलैंड का दौरा करेगी। पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड से तीन वनडे मैच खेलेगी जबकि आयरलैंड से दो टी20 मैच खेलने हैं। (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘एम्सटेलवीन में चार, सात और नौ जुलाई को मैच होंगे जबकि आयरलैंड में 12 और 14 जुलाई को मैच खेले जाने हैं।’ नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच यह पहली सीरीज होगी। पढ़ें, इससे पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका को अपने यहां खेलने के लिए आमंत्रित किया। पीसीबी ने श्रीलंका को अपनी मेजबानी में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया था लेकिन श्रीलंका ने तीन मैचों की एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की हामी भरी। पीसीबी ने एक बार फिर से श्रीलंका को दिसंबर में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को पाकिस्तान में खेलने का न्योता दिया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31P9enu

No comments

Powered by Blogger.