लंदन कार्डिफ हाफ मैराथन में हिस्सा ले रहे एक धावक की रेस के दौरान मौत हो गई। बीबीसी ने आयोजकों द्वारा जारी किए गए बयान के हवाले से लिखा है कि धावक को तुरंत मेडिकल टीम ने देखा था और इसके बाद वेल्स के यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। धावक की पहचान हालांकि अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रन 4 वेल्स के मुख्य कार्यकारी मैट न्यूमैन ने कहा, 'मैराथन में हिस्सा लेते हुए जिस धावक की मौत हुई है उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जो भी इस रेस से जुड़ा था वो हैरान है।' पिछले साल भी दो ब्रिटिश धावकों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। यहां रविवार को हुई इस मैराथन में कुल 27,000 धावकों ने हिस्सा लिया था। साल 2018 में कार्डिक के 25 वर्षीय बेन मेकडोनल्ड और एक्सेटर के 32 वर्षीय डीन फ्लेचर की भी इस हाफ मैराथन दौड़ के दौरान कार्डिक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी। इन दोनों धावकों हाफ मैराथन की फिनिश लाइन पूरी करने के बाद कार्डिक अरेस्ट हुआ था और एक-दूसरे से तीन मिनट के अंतराल पर ही दोनों की मौत हो गई थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35cZu8J
No comments:
Post a Comment