कराची पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने कहा कि 2012 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान उनका सामना करने को लेकर असहज रहते थे। मोहम्मद इरफान ने इन पलों को याद करते हुए कहा कि इसके बाद से भारतीय सलामी बल्लेबाज का सीमित ओवर फॉर्मेट में करियर ज्यादा दिन तक नहीं चला। सीमित ओवरों की इस सीरीज (T20 और वनडे) के दौरान 7 फीट 1 इंच लंबे कद के इरफान ने गंभीर को चार बार आउट किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर इसके बाद भारत की तरफ से केवल एक और सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ) ही खेल पाए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इरफान ने एक चैनल से कहा, 'जब मैं भारत के खिलाफ खेला तो वे मुझे सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। भारत में 2012 की सीरीज में उनमें से कुछ ने मुझे बताया कि वे मेरे लंबे कद के कारण मेरी गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाते थे और गेंद की तेजी भी नहीं भांप पा रहे थे।' इरफान ने दावा किया कि इस सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण ही गंभीर का करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा, 'वह (गंभीर) मेरा सामना करना पसंद नहीं करते थे। मुझे अक्सर लगता था कि वह मुझसे आंख मिलाने से बचते हैं। मुझे याद है कि मैंने 2012 की सीमित ओवरों की सीरीज में उन्हें 4 बार आउट किया था और वह मेरे सामने असहज रहते थे।' गंभीर ने अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान के खिलाफ उसी सीरीज में अहमदाबाद में खेला था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MkxSWE
No comments:
Post a Comment