Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
अविनाश साबले तोक्यो ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ
दोहा भारत के ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को ध्वस्त कर तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया है। अविनाश ने तीन दिनों के भीतर ही अपने पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा है। उन्होंने 8 मिनट 21.37 सेकेंड में राउंड को पूरा किया, जबकि ओलिंपिक के लिए क्वालीफाइंग टाइम 8 मिनट 22 सेकेंड है। अविनाश का पुराना रेकॉर्ड 8 मिनट 25.23 सेकेंड का था। इस रेस में वे 13वें स्थान पर रहे। मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन कॉन्सेसलस किपरुतो नंबर वन पर 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस में नंबर वन पर केन्या के मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन कॉन्सेसलस किपरुतो रहे। उन्होंने 8 मिनट 1.35 सेकेंड में राउंड को पूरा किया। इथोपिया के लमेचा गिरमा 8 मिनट 1.36 सेकेंड में रेस पूरा कर दूसरे नंबर पर और मोरक्को के सौफियाना बक्काली 8 मिनट 3.76 सेकेंड में रेस पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे। हीट रेस में विफल रहे थे अविनाश अविनाश साबले मूल रूप से महाराष्ट्र के मांडवा के रहने वाले हैं। मंगलवार को आयोजित हीट रेस में वे विफल रहे थे। लेकिन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने कहा कि रेस के दौरान दूसरे खिलाड़ियों ने बीच में बाधा डालने कि कोशिश की। AFI की शिकायत पर रेस रेफरी ने वीडियो फुटेज की जांच की और AFI की दलील को स्वीकार किया गया। बाद में अविनाश को 3000 मीटर स्टीपलचेज की फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Oswp2W
No comments