नई दिल्लीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। आज भारत के लिए बैटिंग की शुरुआत करने के लिए एक नई जोड़ी मैदान पर उतरी- मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा। लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट यानी वनडे और इंटरनैशनल टी-20 में रोहित ओपनिंग करते रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब उन्हें टेस्ट ओपनर की जिम्मेदारी मिली है। देखें: चौके से खोला खाताफैन्स के बीच हिटमैन के नाम से मशहूर ने वनडे और टी-20 के अंदाज में ही अपने पारी की शुरुआत भी की। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कागिसो रबाडा को बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाते हुए खाता खोला। मैच में रोहित के लिए यह दूसरी गेंद ही थी। इससे पहले मंयक अग्रवाल ने वर्नोन फिलैंडर को चौक लगाकर अपना और भारत का खाता खोला था। रोहित पर है बड़ी जिम्मेदारीकेएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित को टेस्ट में ओपनिंग का मौका मिला है। इस मैच से पहले रोहित टेस्ट में मिडल ऑर्डर में ही उतरते थे। पहले टेस्ट से पूर्व नेट सत्र के दौरान सभी की नजरें रोहित पर टिकी थी जो मौके का फायदा उठाने और अपने टेस्ट रेकॉर्ड में सुधार के लिए प्रतिबद्ध दिखे। रोहित ने (इस मैच से पहले) अब तक 27 टेस्ट में 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं, जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके नाम पर 10,000 से अधिक रन दर्ज हैं। भारत की प्लेइंग- XIविराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी। साउथ अफ्रीका की XIऐडिन मार्करम, डीन एल्गर, थेयुनिस डे ब्रयून, टेम्बा बावुमा (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वार्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पिएड्ट, कागिसो रबाडा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2nEB5YA
No comments:
Post a Comment