वर्ल्ड चैंपियनशिप: पीयू चित्रा 1500 मीटर दौड में बाहर

दोहा एशियाई चैंपियन पीयू चित्रा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद यहां खेली जा रही के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं। बुधवार को चित्रा ने 4 मिनट 11.10 सेकंड का समय लिया जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 मिनट 11.55 सेकंड (पिछले साल गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में) से बेहतर है। वह दूसरे हीट मे आठवें और कुल 35 धावकों में 30वें स्थान पर रहीं। तीनों हीट के शीर्ष छह खिलाड़ियों और उसके बाद के छह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ किया। 24 साल की चित्रा ने अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में इसी ट्रैक पर 4 मिनट 14.56 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता था। पढ़ें, नीदरलैंड की हसन सिफान 4 मिनट 03.88 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। वह मौजूदा टूर्नमेंट में 10 हजार मीटर में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2oDdoAg

No comments

Powered by Blogger.