
WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। इस साल क्लैश ऑफ चैंपियन पेपर व्यू में 10 चैम्पियनशिप मैच लड़े जाएंगे जिस कारण WWE फैन्स बेसब्री से इस इवेन्ट का इंतजार कर रहे है।
WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस पूरी तरह से चैंपियन्स के बारे में है क्योंकि इस पेपर व्यू में मेन रोस्टर की सभी चैम्पियनशिप दाव पर होती है। इस साल होने वाले क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए 11 मैचो का एलान किया है जिसमे केवल एक मैच किसी भी चैम्पियनशिप के लिए नही है।
क्लैश ऑफ चैंपियंस का आयोजन 16 सितंबर को (अमेरिका में 15 सितंबर) नार्थ कैरोलिना के स्पेक्ट्रम सेंटर में किया जाएगा। हर पेपर व्यू की तरह भारतीय फैंस इस क्लैश ऑफ चैंपियन पेपर व्यू को टीवी पर लाइव देख सकेगें।
भारतीय समयानुसार WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस शो की शुरूआत 16 सितंबर को सुबह करीब साढे चार बजे से होगी। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी का लाइव प्रसारण भारत मे हिन्दी और इंग्लिश दोनो भाषओ किया जाएगा। भारतीय फैंस WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस को 16 सितंबर को सुबह साढे चार बजे से Sony Ten1 और Sony Ten1HD में अग्रेजी भाषा और Sony Ten3/HD मे हिन्दी कॉमेंट्री में देख सकेगे।
इसके अलावा जो WWE फैन्स किसी कारण WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस को टीवी पर लाइव नही देख सकते है वह 16 सितंबर को ठीक इसी समय पर WWE नेटवर्क पर साइन अप कर इस पेपर व्यू को लाइव देख सकते है, साथ ही सोनी लिव और जीओ टीवी एप्प पर जा इस पेपर व्यू के लाइव शो का आनंद उठा सकते है।
भारतीय फैन्स इसी दिन दोपहर 12 बजे और शाम 06 बजे क्लैश ऑफ चैंपियंस का रिपीट टेलीकास्ट इन्ही चैनल पर देख सकते है।
यह भी देखे- WWE Clash of Champions में होंगे 10 चैम्पियनशिप मैच, देखे शो का पूरा मैच कार्ड
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2ZWCcVE
No comments:
Post a Comment