ब्रसल्ज पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बेल्जियम की महिला टेनिस खिलाड़ी 36 साल की उम्र में एक बार फिर से कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार हैं। किम 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम का मानना है कि वह इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहती हैं और कुछ भी साबित नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती मैं कुछ साबित करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती की तरह है।’ किम ने साल 2007 में संन्यास ले लिया था जब वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। पढ़ें, इसके बाद उन्होंने दो साल बाद 2009 में वापसी की थी और यूएस ओपन तथा ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। चोट के कारण हालांकि उन्होंने साल 2012 में फिर से संन्यास ले लिया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31ilY5D
No comments:
Post a Comment