Monday, September 2, 2019

शूटिंग वर्ल्ड कप: मनु भाकर-सौरभ चौधरी ने जीता गोल्ड

रियो डि जेनेरो भारत के स्टार शूटर्स और की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीतकर में भारत के अभियान को शानदार अंजाम तक पहुंचाया। इसी इवेंट में भारत की यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने सिल्वर जीता। इस तरह टूर्नमेंट के आखिरी दिन भी भारत ने जबरदस्त छाप छोड़ी। इससे पहले, टूर्नमेंट के आखिरी दिन 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में दुनिया की नंबर एक महिला शूटर अपूर्वी चंदेला और उनके जोड़ीदार दीपक कुमार ने भारत के लिए चौथा गोल्ड जीता था। जोड़ी ने मिक्स्ड एयर राइफल इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। अंजुम मुद्गिल और दिव्यांश सिंह पंवार ने हंगरी के इस्तर मेसजारोस और पीटर सिदी की जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत शूटिंग वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ शीर्ष पर रहा। इस तरह भारत जूनियर वर्ल्ड कप समेत इस साल सभी चारों ISSF (इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप) राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप स्टेज में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर रहा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NSbcQ1

No comments:

Post a Comment