मुंबईभारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे ने शुक्रवार को द्वारा नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए ट्वीट पर मजाकिया लहजे में जवाब दिया। हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारतीय टीम में जारी नंबर-4 के बल्लेबाज की खोज का सही समाधान हो सकते हैं। सैमसन ने इंडिया-ए से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 36 रनों से जीत दिलाई। इस पर हरभजन ने ट्वीट किया, ‘वनडे में नंबर-4 के लिए संजू सैमसन क्यों नहीं... उनके पास अच्छी तकनीक है, खेल की समझ है। आज दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अच्छा खेले।’ अपने दोस्त के ट्वीट पर जवाब देते हुए युवराज ने लिखा, ‘टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है भाई, उन्हें नंबर-4 के बल्लेबाज की जरूरत नहीं है।’ इसके साथ युवराज ने हंसने वाली इमोजी लगाई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2N1kw48
No comments:
Post a Comment