Monday, September 9, 2019

पोलार्ड को मिली वनडे और टी20 टीम की कमान

पोर्ट ऑफ स्पेन टी20 विशेषज्ञ कायरन पोलार्ड को सीमित ओवरों के क्रिकेट में वेस्ट इंडीज का कप्तान नियुक्त किया गया है। पोलार्ड की जगह लेंगे जो टेस्ट मैचों में टीम की अगुआई जारी रखेंगे। तीन साल से अधिक समय से 50 ओवर का क्रिकेट नहीं खेलने वाले 32 वर्षीय पोलार्ड ने नई भूमिका स्वीकार कर ली है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने पोलार्ड की मौजूदगी में आधिकारिक घोषणा की। स्केरिट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने कल सुबह जेसन होल्डर को फोन किया और हमने इस बारे में बात की।’ उन्होंने कहा, ‘वह बेहद महत्वपूर्ण हैं और अब भी लाल गेंद के क्रिकेट में हमारे कप्तान रहेंगे। होल्डर अब पोलार्ड की टीम में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगे और इस मौके का इस्तेमाल बेहतर क्रिकेटर बनने के लिए करेंगे। हमारे सीमित ओवरों की टीमों को आगे ले जाने के लिए पोलार्ड सही समय पर सही व्यक्ति हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34C8hAz

No comments:

Post a Comment