नई दिल्लीभारतीय बल्लेबाज वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक रेकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारतीय टीम शनिवार से अपने अमेरिकी और कैरेबियाई दौरे की शुरुआत कर रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 इंटरनैशनल, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। राहुल टी20 इंटरनैशनल में 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 121रन दूर हैं। अगर राहुल पहले मैच में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह सबसे तेजी से 1000 टी20 इंटरनैशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। राहुल 25वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर लेंगे। फिलहाल यह रेकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के नाम दर्ज है। आजम ने 26 पारियों में 1000 T20I रन पूरे किए हैं। वहीं ने 27 पारियों में टी20 इंटरनैशनल में एक हजार रन का आंकड़ा छुआ था। पढ़ें- हालांकि में शतक लगाना आसान नहीं होता लेकिन राहुल यह काम पहले भी कर चुके हैं। वह टी20 इंटरनैशनल में दो शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनके नाम शतक है। पढ़ें-
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GHSpCA
No comments:
Post a Comment