केविन एंडरसन चोट के कारण यूएस ओपन से हटे

न्यू यॉर्क दो बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले साउथ अफ्रीका के ने घुटने की चोट के कारण शनिवार को से हटने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका का यह 33 साल का खिलाड़ी फ्लशिंग मिडोज में 2017 फाइनल में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल से हार गया था और पिछले साल विम्बलडन में नोवाक जोकोविच से हारकर उप विजेता रहा। यूएस टेनिस असोसिएशन ने घोषणा की कि ड्रॉ में एंडरसन की जगह इटली के पाओलो लोरेंजी को शामिल किया गया। पिछले महीने विम्बलडन के तीसरे दौर में बाहर होने के बाद एंडरसन किसी टूर्नमेंट में नहीं खेले हैं। पढ़ें, चोट के कारण दुनिया का 17वें नंबर का खिलाड़ी हाल में वॉशिंगटन, मॉन्ट्रियल और सिनसिनाटी हार्डकोर्ट टूर्नमेंट में हिस्सा नहीं ले पाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MBj48z

No comments

Powered by Blogger.