भारत ने विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

मैड्रिड भारत ने शनिवार को यहां यूथ चैंपियनशिप की मिक्स्ड जूनियर टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। सुखबीर सिंह और रागिनी मार्कू की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में स्विट्जरलैंड की एंड्रिया वलारो और जेने हुंसपर्गर की जोड़ी को 152-147 से हराकर टूर्नमेंट का अपना दूसरा पदक हासिल किया। सुखबीर ने शुक्रवार को जूनियर कंपाउंड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता था। मार्कू ने जीत के बाद कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी।' वहीं, सुखबीर ने कहा कि उन्होंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की और अपने कोच के सपॉर्ट के लिए धन्यवाद दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KVVgua

No comments

Powered by Blogger.