जापान ओपन: प्रणीत SF में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

तोक्यो भारत के बीसाई को यहां जारी के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंतो मोमोता ने प्रणीत को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से पराजित करते हुए टूर्नमेंट से बाहर कर दिया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। स्टार शटलर और एचएस प्रणॉय पहले ही हारकर बाहर हो गए थे। क्वॉर्टर फाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराया था। मोमोता के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, मोमोता ने वापसी की और 11-8 से आगे हो गए। पढ़ें, प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए। दूसरे गेम में भी प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली। मोमोता ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। बराबर हुआ रेकॉर्ड अब प्रणीत का केंतो मोमोता के खिलाफ जीत-हार का रेकॉर्ड 2-2 से बराबर हो गया है। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप-2018 में भी मोमोता ने प्रणीत को सीधे गेमों में मात दी थी। साल 2013 में इंडोनेशिया ओपन और इंडिया ओपन में प्रणीत ने मोमोता को हराया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GuD48k

No comments

Powered by Blogger.