मॉन्ट्रियल विंबलडन चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने यह कहकर मॉन्ट्रियल एटीपी मास्टर्स टूर्नमेंट से नाम वापस ले लिया है कि अमेरिकी ओपन से पहले उन्हें आराम की जरूरत है। दिग्गज रोजर फेडरर को हराकर विंबलडन जीतने वाले सर्बिया के जोकोविच के अलावा अर्जेंटीना के 12वीं वरीयता प्राप्त जुआन देल पोत्रो भी इस टूर्नमेंट में नहीं खेलेंगे। जोकोविच ने एक बयान में कहा, ‘मैं दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि रोजर्स कप में भाग नहीं ले सकूंगा। मुझे आराम की जरूरत है ताकि तरोताजा होकर खेल सकूं।’ पढ़ें, स्पेन के स्टार को पांच अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नमेंट के लिए शीर्ष वरीयता दी गई है। नडाल और जोकोविच चार बार यह खिताब जीत चुके हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Mke3jU
No comments:
Post a Comment