Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
WC: पाक के सामने आज साउथ अफ्रीका की कड़ी चुनौती
लंदन आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के एक कड़े मुकाबले में आज (रविवार) यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था, वहीं साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दे अपना खाता खोला था। दोनों टीमों के लिए इस टूर्नमेंट में अभी तक 1-2 मैचों को छोड़कर कुछ भी सही नहीं रहा है। इन दोनों टीमों में एक बात हालांकि आम रही है और वह चिंता का विषय भी है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी कमजोर है और इसी कारण टीम में संतुलन नहीं बन पा रहा है। पढ़ें, गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की अपेक्षा काफी अच्छा किया है लेकिन कई मौकों पर वह भी निराशा देकर गए हैं। साउथ अफ्रीका को देखें तो उसकी बल्लेबाजी अभी तक क्विंटन डि कॉक और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के ईद-गिर्द ही घूमती रही है। हाशिम अमला ने न्यू जीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अर्धशतक जरूर बनाया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या अमला अपनी फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं। गेंदबाजी में लुंगी गिडी की वापसी से साउथ अफ्रीका को मजबूती मिली है। देखें, गिदी ने न्यू जीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवरों में अहम विकेट ले रोमांच ला दिया था। वह हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। साउथ अफ्रीका को बाकी के मैचों को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि अब हर मैच में जीत ही उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते खोल सकती है। वहीं अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी के साथ उसकी फील्डिंग उस पर भारी पड़ी है। टीम के फील्डर अहम कैच छोड़ते आए हैं और रन बचाने में भी सफल नहीं हुए हैं। पाकिस्तान ने औसतन 30-40 रन हर मैच में अतिरिक्त दिए हैं और इसकी भरपाई उसके बल्लेबाज नहीं कर पाए हैं। पढ़ें, इमाम उल हक, फखर जमां को साउथ अफ्रीका के गिडी और कागिसो रबाडा के सामने अच्छी शुरुआत देनी होगी तो वहीं मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, बाबर आजम, सरफराज अहमद को इमरान ताहिर की फिरकी के अलावा क्रिस मौरिस, एंडिले फेहुलकवायो से निपटना होगा। वहीं, गेंदबाजी में पाकिस्तान की उम्मीदें मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज से होंगी। इन दोनों ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। इन दोनों टीमों का 1-1 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है और इस मैच में बारिश के आसार हैं। अभी तक हालांकि यहां बारिश नहीं हुई है और इसलिए पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमें इस प्रकार हैंपाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर। साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, जेपी डुमिनी, फेहुलकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस मॉरिस।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2ZEyqvs
No comments