नई दिल्ली वनडे विश्व कप में 2 बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज की टीम आज (शनिवार) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 (ICC Cricket World Cup) के 29वें मैच न्यू जीलैंड से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन में अब तक न्यू जीलैंड अपना एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं, वेस्ट इंडीज की टीम को अब तक 5 में से केवल 1 मैच में ही जीत मिली है, जबकि 3 मैच हार गई। दोनों ही टीमों का 1-1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। आइए जानें यह मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकेंगे... कब खेला जाएगा वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच World Cup का मैच? वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार, 22 जून को खेला जाएगा। वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ)के बीच वर्ल्ड कप मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होगा। वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? वेस्ट इंडीज (WI) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप पर देख पाएंगे। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-वेस्ट इंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशेन थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल। न्यू जीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2WXrVC0
No comments:
Post a Comment