Tuesday, June 11, 2019

CRICKET WORLD CUP 2019: 44 साल के विश्व कप इतिहास में इन टीमों ने आज तक नहीं जीता विश्व कप

आईसीसी क्रिकेट का सबसे बड़ा मेगा इवेंट विश्वकप के रुप में इंग्लैंड में चल रहा है. इस साल के संस्कऱण में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, पहला विश्वकप साल 1975 में आयोजित किया गया था. जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था. तब से लेकर अभी तक 11 विश्वकप हुए हैं. आस्ट्रेलिया ने 5 विश्वकप जीतने में महारथ हासिल की है, तो वहीं भारत और विंडीज ने 2-2 विश्वकप जीते हैं.

श्रीलंका और पाक टीम ने भी एक बार विश्वकप खिताब पर कब्जा जमाया है, तो दूसरी ओर वहीं कुछ टीमें हैं, जो आज तक विश्वकप खिताब को नहीं जीत सकी हैं,  आज हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अभी तक विश्वकप नहीं जीता है.


स्काटलैंडः

स्कॉटलैंड ने इस सूची में शामिल टीमों के बीच सबसे अधिक विश्वकप खेले हैं, स्काटलैंड ने इस दौरान 1999 से 2015 तक 14 विश्वकप खेले हैं, लेकिन एक बार मैच जीतने में सफल नहीं हो पाएं हैं.

हालांकि अफगान टीम के खिलाफ साल 2015 में मैच को जीतने के बहद करीब आएं, लेकिन इस मैच को भी 1 विकेट से बाद में गंवा दिया. स्काटलैंड ने अभी तक 3 विश्वकप खेले हैं, हर बार वो अंकतालिका में सबेस नीचे ही रहे हैं. हाल ही में स्काटलैंड ने इंग्लैंड को हराया, लेकिन वह इस बार विश्वकप क्वालीफाई नहीं कर सकें.

नामीबियाः

नामीबिया ने अपना एकमात्र विश्वकप साल 2003 में खेला, इस दौरान नामीबिया को पूल ए में जगह मिली. पूल में इंग्लैंड, पाक, कंगारु टीम के सामने वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. इस दौरान खेले गए विश्वकप मैचों में वह एक भी मैच नहीं जीत सकें. नतीजा ये हुआ कि इसके बाद वह कभी भी विश्वकप में जगह नहीं बना सके.

बरमूडाः


बरमूडा ने साल 2007 में विश्व कप में क्वालीफाई करके इतिहास बनाया था. बरमूडा ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला, इस मैच में उन्हें 243 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जब बरमूडा अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश केल खिलाफ खेलने उतरा तो भारतीय दर्शक मना रहे थे, कि ये मैच बरमूडा जीते, लेकिन इस मैच को बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही इंडिया और बरमूडा दोनों विश्वकप से बाहर हो गएं.

पूर्वी अफ्रीकाः

पूर्वी अफ्रीका और श्रीलंका टीम को साल 1975 में एक साथ विश्वकप खेलने का मौका दिया गया. पूर्वी अफ्रीका जिसको ग्रुप ए में रखा गया. इसने एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं की, इसी कारण आईसीसी ने उनको निलंबित कर दिया. इनके स्थान पर केन्या ने क्रिकेट बोर्ड में जगह बना ली.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post CRICKET WORLD CUP 2019: 44 साल के विश्व कप इतिहास में इन टीमों ने आज तक नहीं जीता विश्व कप appeared first on Sportzwiki.



from WWE – Sportzwiki http://bit.ly/2XFSLzM

No comments:

Post a Comment