अफगानिस्तान पर जीत से हमारे चरित्र का पता चला : कोहली

साउथैम्पटन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने स्वीकार किया है कि की टीम ने विश्व कप मुकाबले में उनकी टीम से काफी मेहनत कराई लेकिन इससे उनकी टीम का चरित्र का पता चला। भारत ने अपने पांचवें मैच में अफगान टीम को 11 रनों से हराते हुए कुल 9 अंक हासिल कर लिए हैं। भारत ने पहले खेलते हुए 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगान टीम 213 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद समी ने हैटट्रिक सहित कुल चार विकेट अपने नाम किए। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह मैच हमारे लिए काफी अहम रहा क्योंकि हमारे लिए चीजें तय रणनीति के हिसाब से नहीं चल पाईं। लेकिन जब चीजें आपके मुताबिक नहीं चल रही होती हैं तो आपको अपना चरित्र दिखाना होता है और हमने इस मैच में अपना चरित्र दिखाते हुए इसे अपने नाम किया। हमें इस मैच से काफी आत्मबल मिला है और इसकी मदद से हम अपना विजय क्रम जारी रखने की कोशिश करेंगे।’ कोहली ने हैटट्रिक लेने वाले समी की तारीफ की और कहा, ‘हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। हर किसी ने मौके का इंतजार किया और मैं समझता हूं कि समी ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की। हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है और यह बात हर किसी को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित कर रही है। यह अच्छी बात है।’ भारत को अपना अपना अगला मैच 27 जून को वेस्ट इंडीज के साथ खेलना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2Y6isK5

No comments

Powered by Blogger.