Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
कर्ज उतारने को बिकेंगी 'दीवालिया' बेकर की ट्रोफियां
लंदन दीवालिया हो चुके जर्मनी के पूर्व टेनिस स्टार अपने उधार का एक बड़ा हिस्सा चुकाने के लिए अपनी ट्रोफियों और स्मृति-चिन्हों को ऑनलाइन नीलाम करेंगे। नीलामी की प्रक्रिया 11 जुलाई को होगी। बेकर ने इसके लिए ब्रिटिश फर्म वेलेस हार्डी को चुना है, जिसके पास ऑनलाइन नीलामी की विशेषज्ञता है। वेलेस हार्डी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बेकर ने नीलामी के लिए 82 चीजों का चयन किया है। इनसमें उनके मेडल, कप, घड़ियां और फोटोग्राफ शामिल हैं। 51 साल के बेकर ने 2017 में ही खुद को दीवालिया घोषित कर दिया था। पढ़ें, इस बीच रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ऑनलाइन नीलामी से भी उनकी मुश्किल आसान नहीं होगी क्योंकि उन पर लाखों पाउंड का उधार है। छह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने अपने टेनिस करियर के दौरान 49 खिताब जीते थे और इन सबके लिए उन्होंने कुल 2 करोड़ यूरो (करीब 1.58 अरब रुपये) की पुरस्कार राशि जीती थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2KBi0jV
No comments