RAW विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

Ronda Rousey Breaks WWE Record

WWE RAW विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी रैसलमेनिया 35 से पहले बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोंडा राउज़ी सबसे लंबे समय तक लगातार रॉ विमेंस चैंपियन रहने वालीं सुपरस्टार बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एलेक्सा ब्लिस के नाम था। रोंडा राउजी को चैंपियन बने 225 दिन हो चुके है, ब्लिस ने 222 दिनों तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखा था।

RAW विमेंस चैंपियनशिप को रैसलमेनिया 32 में डिवास चैंपियनशिप की जगह वापस लाया गया था जिसे शार्लेट फ्लेयर ने जीता था। RAW विमेंस चैंपियनशिप के वापस आने के बाद इस टाइटल के लिए अब तक 6 सुपरस्टार्स के बीच 14 टाइटल रेंस हुए है। इन 14 टाइटल रेन्स में सबसे अधिक समय तक चैंपियन रहने का रिकॉर्ड एलेक्सा ब्लिस (396 दिन) लगातार अधिक समय तक चैम्पियन रहने का रिकॉर्ड रोंडा राउजी (224+ दिन) और सबसे कम समय के लिए चैंपियन रहने का रिकॉर्ड साशा बैंक्स (8 दिन) के नाम है।

रैसलमेनिया 34 में डेब्यू करने के 134 दिन बाद ही समरस्लैम पेपर व्यू में रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी और अभी तक चैंपियन है। अब राउजी अपना टाइटल डिफेंड रैसलमेनिया 35 के मेन इवेन्ट में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में करेगी। अफवाहो के अनुसार राउजी रैसलमेनिया में अपना टाइटल गवां देगी।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2FKpvQI

No comments

Powered by Blogger.