वर्ष 2018 ख़त्म हो चला है, संभव ही 2019 सभी के लिए नई उम्मीदें साथ लेकर आया है। पूर्व WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियन रैसलर ने कंपनी की ख़राब रणनीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह कोई और नहीं बल्कि जैक राइडर हैं, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व कहा था कि उन्होंने इस वर्ष WWE रॉ लाइव इवेंट में एक भी मैच नहीं लड़ा है। जैक राइडर ने एक बार फिर बड़े अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 2018 को अपने करियर का सबसे ख़राब वर्ष करार दिया।
यह भी पढ़ें: पांच योग्य रैसलर, जो कभी नहीं बन पायेंगे WWE वर्ल्ड चैंपियन
तेरह वर्ष बीत चुके हैं WWE से जुड़े

इस पूर्व चैंपियन ने कहा,
मुझे इस रिंग में लड़ते-लड़ते करीब तेरह वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान मैंने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल, टैग-टीम टाइटल और इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती है। लेकिन वर्ष 2018 मेरे करियर का सबसे ख़राब वर्ष रहा।
हालाँकि आवाज़ उठाने के कारण 31 दिसंबर की रात उन्हें मौका दिया गया। इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप का नंबर-वन कन्टेंडर बनने के लिए बैटल रॉयल मैच लड़ा गया। हालाँकि यहाँ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
फ़िट होने के बावजूद नहीं दिए गए मौके

मौजूदा समय में चोटिल रैसलरों की संख्या दहाई के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसी बीच जैक राइडर भी हैं, जिन्हें इस वर्ष न कोई चोट लगी और न ही तबियत में गिरावट देखी गयी, इसके बावजूद उन्हें मौके नहीं दिए गए हैं। इस बाबत उन्होंने कहा,
मुझे इस वर्ष कोई चोट भी नहीं लगी है, किया है तो बस इंतज़ार। पूरा वर्ष इसी इंतज़ार में गुज़ार दिया कि जाने कब मौका मिले। मेरे पास अच्छी फिज़िक, अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। मुझे केवल एक मौके की ज़रूरत है।
काफ़ी दफ़ा ऐसा भी हुआ है कि जैक राइडर बैकस्टेज मौजूद होते हैं और उनका डार्क इवेंट तक में कोई प्रयोग नहीं किया जाता। यह संभव ही किसी भी रैसलर को मानसिक रूप से क्षति पहुंचाता है।
The post इस पूर्व चैंपियन रैसलर ने WWE के खिलाफ़ उठाई आवाज़, कम्पनी पर लगाया ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.
from WWE – SportzWiki Hindi http://bit.ly/2BRPfst
No comments:
Post a Comment