
रॉयल रम्बल के बाद WWE का अगला पेपर व्यू Elimination Chamber है। इसका आयोजन 17 फरवरी (भारत के 18 फरवरी) को टोयोटा सेंटर, ह्यूस्टन में किया जाएगा।
कल हुए रॉ में WWE ने इस पेपर व्यू के लिए किसी मैच का एलान नही हुआ था लेकिन आज स्मैकडाउन में इस पेपर व्यू के लिए दो बड़े चैंपयनशिप मैच का एलान किया गया।
पहले मैच का एलान स्मैकडाउन टैग टीम चैंपयनशिप के लिए किया गया है। Elimination Chamber में द मिज और शेन मैकमैहन अपने टाइटल को द उसोज के खिलाफ डिफेंड करेगे। उसोज इस हफ्ते स्मैकडाउन में फोर वे एलिमिनेशन मैच जीत कर स्मैकडाउन टैग टीम चैंपयनशिप के नम्बर वन कंटेनर बने।
Elimination Chamber पीपीवी में WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन अपने टाइटल को एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, जैफ हार्डी, मुस्तफा अली और सामोआ जो के खिलाफ एलिमिनेशन चैंबर मैच में डिफेंड करेगे।
डेनियल ब्रायन ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में WWE चैंपयनशिप की नई बेल्ट दिखाई, इसके बाद बारी बारी से एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, जैफ हार्डी, मुस्तफा अली और सामोआ जो ने आ कर ब्रायन से लड़ने की बात कही और सभी आपस में भिड़ गए। इसके बाद ट्रिपल एच ने इनके बीच Elimination Chamber के लिए मैच का एलान कर दिया।
Elimination Chamber का अपडेटेड मैच कार्ड
1 – विमेंस टैग टीम एलिमिनेशन चैंबर मैच: नाया जैक्स, टमीना Vs लिव मोर्गन, सराह लोगन Vs मैंडी रोज, सोन्या डेविल Vs TBA Vs TBA Vs TBA
2 – WWE चैंपियनशिप एलिमिनेशन चैंबर मैच: एजे स्टाइल्स Vs रैंडी ऑर्टन Vs जैफ हार्डी Vs मुस्तफा अली Vs सामोआ जो Vs डैनियल ब्रायन (C)
3 – स्मैकडाउन टैग टीम चैंपयनशिप मैच: द उसोज Vs द मिज और शेन मैकमैहन (C)
from WWE – Sportzpari Hindi http://bit.ly/2Gb3o87
No comments:
Post a Comment