आईएसएल में गुरुवार को 65वां मैच खेला जाएगा जिसमें केरल ब्लासटर्स और दिल्ली डायनामोज की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन लीग में अब तक कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली को अपने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ सीजन की पहली जीत हासिल हुई थी. टीम के पास केवल सात अंक है और वो अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है. केरल ब्लास्टर्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है. अब तक लीग वह भी केवल एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है. यह इकलौची जीत उन्हें एटीके के खिलाफ हासिल हुई थी. सात मैच ड्रॉ करने के बाद 13 मौचों में केरल के पास केवल दस अंक है. दोनों ही टीमों के पास खोने को कुछ हीं है. क्योंकि दोनों ही के पास क्वालिफाई करने का मौका नहीं है. हालांकि दोनों की कोशिश होगी कि अच्छा प्रदर्शन करके टीम के खाते में एक और जीत जुड़वा सके. मैच की जगह मुकाबला दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा मैच का समय मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण हिंदी के लिए- स्टार स्पोर्टस2 (हिंदी)/HD इंग्लिश के लिए - स्टार स्पोर्टस2/HD लाइव स्ट्रीमिंग सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हो रही है. हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप hindi.firstpost.com पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरे टूर्नामेंट में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे.
from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2MIgv1B
No comments:
Post a Comment