Wednesday, November 28, 2018

WWE Smackdown Live रिजल्ट्स: 27 नवंबर 2018, असुका ने जीता वीमेंस बैटल रॉयल

Womens Battle Royal

WWE ने कल(भारत मे आज) टारगेट सेंटर मिनिसोटा में WWE Smackdown का आयोजन किया और आज हुए WWE Smackdown की शुरुवात में चोट के चलते सर्वाइवल सीरीज से बाहर रहने वाली बैकी लिंच ने वापसी की और कहा कि मैं चोटिल हो गयी थी, इस कारण सर्वाइवल सीरिज में शार्लेट ने Smackdown की तरफ से रोंडा राउजी का सामना किया था और इस मैच में शार्लेट ने रोंडा को अच्छा मजा चखाया था। इसके बाद बैकी ने शार्लेट को रिंग में बुलाया और शार्लेट से कहा कि मैं तुम्हारी जगह होती तो रोंडा की ओर धुलाई करती।

इसके बाद शार्लेट ने बैकी लिंच से कहा कि Raw और Smackdown के रोस्टर में मैं ही हु जो रोंडा राउजी को धो सकती हूं। इसके बाद बैकी ने कहा कि सर्वाइवल सीरीज में मैं तुम्हारी जगह होती तो मैं भी रोंडा का यही हाल करती। इसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी और फिर Smackdown की जनरल मैनेजर पेज ने एलान किया कि WWE TLC में Smackdown वुमंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट और बैकी लिंच का सामना टीएलसी मैच में होगा।

टीएलसी मैच के एलान के बाद एरिना में मेंडी रोज, सोन्या डेविल और आइकोनिक्स आ गयी और उन्होंने कहा कि पेज तुम हमे मौका नही देती हो। इसके बाद बाकी वुमन्स सुपरस्टार्स भी वहां आ गयी और फिर पेज ने आज के मैन इवेंट के लिए बैटल रॉयल का एलान किया और कहा कि इस बैटल रॉयल को जीतने वाली सुपरस्टार टीएलसी में Smackdown वुमन्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनेगी।

इस सेगमेंट के बाद WWE Smackdown में हुए सभी मैच और सेगमेंट्स

टैग टीम मैच: नॉनटाइटल मैच में द उसोस ने सिजारो और शेमस को हराया।

एजे स्टाइल्स का सेगमेंट: एजे स्टाइल्स ने रिंग में वापसी करते हुए कहा कि मैं पिछले एक साल से चैंपियन था, लेकिन 2 सप्ताह पहले डेनियल ब्रायन ने धोखे से मेरे सिर पर मारकर मेरी चैंपियनशिप छीन ली। डैनियल ब्रायन को इस धोखे के लिए में WWE टीएलसी में सबक सिखाऊंगा।

सिंगल मैच: शिंशुके नाकामुरा और रुसेव के बीच यह मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया। रिंग में आते ही नाकामुरा ने रुसेव ओर हमला कर दिया और फिर किंग साशा लगा दिया। इसके बाद WWE रेफ्रिज को बीच बचाव में आना पड़ा।

जैफ हार्डी के 20 साल: आज WWE में जैफ हार्डी को 20 साल पूरे हो गए है और इसी के चलते आज हुए Smackdown में उनको सम्मान देने के लिए सभी सुपरस्टार्स स्टेज पर मौजूद थे, वही रिंग में उनके पोस्टर्स भी लगाए हुए थे। इसके बाद जैफ हार्डी ने WWE में 20 साल पर बोलते हुए कहा कि आप सभी के बिना मेरा यह पहुँचना मुमकिन नहीं था।

सिंगल मैच: कोफी किंग्सटन ने द मिज़ को हराया। इस मैच में कोफी किंग्सटन के साथ न्यू डे के अन्य सदस्य भी थे।

रेंडी ओर्टन का सेगमेंट: रेंडी ओर्टन ने रिंग में आकर कहा कि लोग रे मिस्टेरिओ के मास्क को इतना महत्व क्यों देते है। उसके मास्क का कोई एतिहासिक महत्व नहीं है। मैं मिस्टेरिओ को नीचा दिखाना चाहता था और मैने वह किया भी। इसके बाद रे मिस्टेरिओ वहां आ गए और दोनों के बीच झड़प हो गयी।

वीमेंस बैटल रॉयल: असुका ने वीमेंस बैटल रॉयल जीता, इसके साथ ही अब टीएलसी में होने वाले Smackdown वुमन्स चैंपियनशिप मैच में असुका ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा होगी। वीमेंस बैटल रॉयल के बाद बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर नीचे खड़ी होकर असुका को देख रही थी।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2r8k6vW

No comments:

Post a Comment