WWE Mixed Match Challenge रिजल्ट्स: इन सुपरस्टार्स की टीम ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट सीजन 2 का आज 11वा हफ्ता था। इस हफ्ते से मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट 2 के प्लेऑफ की शुरुआत हुई। मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट सीजन 2 की शूरूआत 18 सितंबर से हुई थी। 10 टीमो के बीच शुरू हुए टूर्नमेंट में 8 टीमो ने प्लेऑफ में जगह बनाई और इस हफ्ते प्लेऑफ के पहले राउंड का मैच हुआ। इस हफ्ते मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट में दोनो प्लेऑफ ऑफ मैच RAW के टीम के बीच हुए।
मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट सीजन 2 का पहला प्लेऑफ मुकाबला में कर्ट हॉकिन्स और एंबर मून का सामना जिन्दर महल और एलिसा फॉक्स से हुआ। ब्रॉन स्ट्रोमैन के चोटिल होने के बाद कर्ट हॉकिन्स को एंबर मून का नया पार्टनर बनाया गया था। इस मैच के अंत मे महल ने कर्ट हॉकिन्स को खल्लास मार कर मैच अपनी टीम के नाम कर दिया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
प्लेऑफ के दूसरे मुकाबले में फिन बैलर और बेली का सामना मिकी जेम्स और बॉबी लेश्ली से हुआ। इस मैच में बेली ने मिकी जेम्स को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में RAW की ओर से जिन्दर महल और एलिसा फॉक्स VS फिन बैलर और बेली का मैच 2 हफ्ते बाद होगा, जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनायेगी। अगले हफ्ते मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट में स्मैकडाउन के प्लेऑफ मैच लड़े जाएंगे।
मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट सीजन 2 का फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर (भारत में 17 दिसंबर) को टीएलसी पेपर व्यू में होगा। मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पूरी दुनिया में मुफ्त छुट्टी बीतने और अपने अपने रॉयल रम्बल मैच में नम्बर 30 पर एंट्री करने का मौका मिलेगा।
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2P6k4y4
No comments