Tuesday, November 27, 2018

WWE रॉ रिजल्ट्स: 26 नवम्बर, 2018

WWE रॉ एक्टिंग जनरल मैनेजर, बैरन कॉर्बिन ने मंडे नाईट रॉ की शुरुआत की है। उन्होंने एक बार फिर वह वाकया याद दिलाया जो उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ पिछले सप्ताह लाइव इवेंट में किया था।

बैरन कॉर्बिन ने कहा कि मैं WWE रॉ का पर्मानेंट जनरल मैनेजर बन गया हूँ। लेकिन तभी एलायस बाहर आ गए और लियो रश को रश(गंद) और बॉबी लैशले को ट्रैश कह दिया है।

इसी बीच ब्रॉन स्ट्रोमैन की वह वीडियो भी टीवी स्क्रीन पर दिखाई गयी जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन अस्पताल में मौजूद हैं और कोहनी में लगी गंभीर चोट, लोगों को दिखा रहे।

मैच 1: एलायस बनाम बॉबी लैशले

elias

एलायस ने बॉबी लैशले को एल्बो दे पिन का सफ़ल प्रयास बनाया और लैशले को हराया भी। लेकिन बैरन कॉर्बिन ने इस मैच को दोबारा से शुरू कराया और इसे नो-डिसक्वालिफिकेशन मैच घोषित कर दिया।

इसी कारण एलायस की जमकर धुनाई की बॉबी लैशले, ड्रियू मैकइनटायर और बैरन कॉर्बिन ने। फलस्वरूप लैशले को जीत हासिल हुई।

विजेता: बॉबी लैशले

मैच 2: लूचा हाउस पार्टी बनाम ‘द रिवाइवल’

‘द रिवाइवल’के दो सदस्य बनाम लूचा हाउस पार्टी के तीनों मेंबर। ‘द रिवाइवल’ को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉट डॉसन और डैश वाइल्डर की टीम बीते एक महीने में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

विजेता: ‘द लूचा हाउस पार्टी’

मैच 3: ‘द ऑथर्स ऑफ़ पेन’ बनाम बॉबी रूड-चैड गेबल

19 नवम्बर की रात हुई मंडे नाईट रॉ में एकाम और रेज़ार के मैनेजर, ड्रेक मेवरिक का खूब मज़ाक बनाया गया था। क्योंकि सर्वाइवर सीरीज़ में उनकी बिग शो के डर की वजह से बीच रिंग में ही पैंट गीली हो गयी।

बॉबी रूड का ब्लाकबस्टर, लेकिन वो सीधे एकाम की गोदी में जा गिरे हैं। इसका फ़ायदा इस टैग-टीम चैंपियन ने उठाया और ‘द लास्ट चैप्टर’ दे बॉबी रूड को पिन किया।

विजेता: ‘द ऑथर्स ऑफ़ पेन’

मैच 4: एम्बर मून-कर्ट हॉकिन्स बनाम ‘एलिशिया फॉक्स-जिंदर महल’

ember moon

मिक्स्ड मैच चैलेंज इस मैच में एम्बर मून अकेली रिंग में उतरी, क्योंकि ब्रॉन स्ट्रोमैन को चोट लगी है। लेकिन जल्द ही कर्ट हॉकिन्स ने उन्हें ज्वाइन किया।

एम्बर मून ने एक्लिप्स के साथ एलिशिया फॉक्स को मात दी और मैच जीता।

विजेता: एम्बर मून-कर्ट हॉकिन्स

मैच 5: सैथ रोलिंस बनाम डॉल्फ़ ज़िग्लर

सैथ रोलिंस ने यहाँ WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रखा। जिसे शो-ऑफ़, डॉल्फ़ ज़िग्लर ने स्वीकार किया। गज़ब का मैच लड़ा गया इन दिग्गजों के बीच, लेकिन अंत में रोलिंस ने सुपरप्लेक्स दे ज़िग्लर को पिन कर मैच जीता।

विजेता: सैथ रोलिंस

मैच 6: फिन बैलर बनाम बैरन कॉर्बिन

फिन बैलर ने बिना कोई देरी किये एक्टिंग जनरल मैनेजर पर हमला किया,लेकिन जल्द ही बैरन कॉर्बिन ने बैलर को उनके ही मूव्स में अटका कर मैच पर पकड़ बनाई।

मैच ख़त्म नहीं हुआ था कि बैरन कॉर्बिन ने एक बार फिर अपने मैनेजर पद का दुरूपयोग कर इस मैच को टू-ऑन-वन हैंडीकैप्ड मैच घोषित किया। इसी कारण फिन बैलर, ड्रियू मैकइनटायर और बैरन कॉर्बिन जैसे मॉन्स्टरों की ताक़त को झेल नहीं सके और मैच हार गए।

विजेता: बैरन कॉर्बिन-ड्रियू मैकइनटायर

The post WWE रॉ रिजल्ट्स: 26 नवम्बर, 2018 appeared first on SportzWiki Hindi.



from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2zrmcvk

No comments:

Post a Comment