Wednesday, November 28, 2018

TLC पीपीवी के लिए स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच के मैच का एलान हुआ

Becky Lynch will defend her title against Charlotte Flair and Asuka

WWE के अगले पेपर व्यू TLC के लिए एक और बड़े मैच का एलान कर दिया है। TLC पीपीवी में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच अपने टाइटल को असुका और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करेगी। यह एक TLC (टेबल्स, लैडर्स, चेयर्स) मैच होगा।

बैकी लिंच ने दो हफ्ते बाद आज स्मैकडाउन में वापसी की। बैकी लिंच सर्वाइवर सीरीज में रोंडा राउजी का सामना करने वाली थी लेकिन चोट के कारण वो सर्वाइवर सीरीज से बाहर हो गयी थी और उन्हीने अपने जगह शार्लेट फ्लेयर को चुना था। लिंच ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में वापसी करते हुए शार्लेट फ्लेयर को बुलाया और कहा अगर वो राउजी से लड़ती तो वह चल नही पाती।

इसके बाद स्मैकडाउन जनरल मैनेजर पेज ने शार्लेट और लिंच के बीच TLC पीपीवी के लिए स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के टीएलसी मैच का एलान कर देती है। इस एलान के बाद अन्य स्मैकडाउन विमेंस सुपरस्टार्स आ जाती है और कहती है पेज केवल अपने पूर्व टीम मेम्बर्स को ही मौके देती है उन्हें भी चैंपियनशिप मैच के लिए मौका मिलना चाहिए।

पेज ने इसके बाद सभी विमेंस सुपरस्टार्स के बीच बैटल रॉयल का एलान करते हुए कहा कि बैटल रॉयल जीतने वाले सुपरस्टार को TLC में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जाएगा।

स्मैकडाउन के मेन इवेन्ट में बैटल रॉयल मैच हुआ। इस मैच में ज़ेलिना वेगा, असुका, कार्मेला, लाना, नेओमी, द आइकॉनिक्स, सोन्या डेविल और मैंडी रोज़ थी। मैच के अंत मे सोन्या डेविल और असुका बची थी और असुका ने डेविल को एलिमिनेट कर मैच जीत लिया और TLC में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए जगह बना ली।

बैकी लिंच, असुका और शार्लेट फ्लेयर के बीच अब TLC मैच होगा। यह विमेंस डिवीजन का पहला TLC मैच होगा। TLC पेपर व्यू का आयोजन 16 दिसंबर (भारत में 17 दिसंबर) को सैन जोस, कैलिफोर्निया के SAP सेंटर में किया जाएगा।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2FGpYGS

No comments:

Post a Comment