
पिछले हफ्ते RAW में लगी चोट के कारण ब्रॉन स्ट्रोमैन कुछ समय के लिए रिंग से दूर हो गए और इसी कारण से वो मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए है। ब्रॉन स्ट्रोमैन इस मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के इस सीजन में एंबर मून के पार्टनर थे।
मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के इस सीजन में ब्रॉन स्ट्रोमैन और एंबर मून की टीम प्लेऑफ में पहुँच गयी है लेकिन चोट के चलते स्ट्रोमैन इस टूर्नामेंट के अगले मैचो का हिस्सा नही बन पाएंगे और उनकी जगह कर्ट हॉकिन्स को एंबर मून का नया पार्टनर बनाया गया है।
Can @TheCurtHawkins & @WWEEmberMoon earn themselves a #WWEMMC victory tomorrow night in Round 1 of the Playoffs?! pic.twitter.com/twLOUEa42F
— WWE (@WWE) November 27, 2018
प्लेऑफ में इस हफ्ते कर्ट हॉकिन्स और एंबर मून का सामना जिन्दर महल और एलिसा फॉक्स से होगा। इस हफ्ते रॉ में मून का सामना एलिसा फॉक्स से हुआ था। मैच के कमेंट्री के दौरान माइकल कोल ने स्टोरीलाइन को बिल्डअप करते हुए कहा की बैरन कॉर्बिन, हॉकिन्स को मून का पार्टनर बनाकर उनको सजा दे रहे है क्योंकि वो टूर्नामेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन की पार्टनर थी। हॉकिन्स लगातार 236 मैच हार चुके है।
मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में भी ब्रॉन स्ट्रोमैन की पार्टनर एलेक्सा ब्लिस थी लेकिन चोट की वजह से वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी थी और एंबर मून को स्ट्रोमैन का नया पार्टनर बनाया गया था।
मिक्सड मैच चैलेंज टूर्नामेंट में इस हफ्ते से प्लेऑफ के पहले राउंड के मैच लड़े जाएंगे। इन मैचो को जीतने वाली टीमे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस सप्ताह पहले प्लेऑफ मैच कर्ट हॉकिन्स और एंबर मून का सामना जिन्दर महल और एलिसा फॉक्स से और दूसरे प्लेऑफ मैच में बेली और फिन बैलर का सामना मिकी जेम्स और बॉबी लेश्ली से होगा। जबकि अगले हफ्ते स्मैकडाउन के प्लेऑफ मैच होंगे।
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2AspoH7
No comments:
Post a Comment