WWE Survivor Series 2018 के पहले मैच का एलान हुआ

Becky Lynch vs. Ronda Rousey Announced For WWE Survivor Series

इस हफ्ते RAW के दौरान WWE ने अपने अगले ट्रेडिशनल पीपीवी सर्वाइवर सीरीज के पहले मैच का एलान कर दिया है। WWE ने एलान किया है WWE ने एलान किया है कि सर्वाइवर सीरीज में RAW विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच के बीच चैंपियन vs चैंपियन मैच होगा।

रोंडा राउज़ी और बैकी लिंच दोनो ने एक रात पहले WWE के पहले ऑल विमेंस पेपर व्यू एवोल्यूशन में सफलतापूर्वक अपने टाइटल को रिटेन किया है। रोंडा राउज़ी ने इस ऐतिहासिक पेपर व्यू के मेन इवेन्ट में निक्की बेला और बैकी लिंच ने इस पेपर व्यू के को-मेन इवेन्ट में WWE के पहले लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच में शार्लेट फ्लेयर को हराकर टाइटल रिटेन किया था।

हील बनने के बाद बैकी लिंच अपने कैरियर के सबसे अच्छे वक्त से गुजर रही है साथ ही उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। वही रोंडा डेब्यू के बाद से विमेंस डिवीजन की टॉप सुपस्टार है। इसी वजह से सर्वाइवर सीरीज में इनके बीच होने वाले मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित है।

सर्वाइवर सीरीज WWE चार सबसे बड़े पेपर व्यू में से एक है। इस पेपर व्यू में रॉ VS स्मैकडाउन के कई मैच होते है। आने वाले हफ्ते में इस पेपर व्यू के लिए कई और रॉ VS स्मैकडाउन मैचो का एलान हो सकता है। इस साल सर्वाइवर सीरीज़ 19 नवंबर (USA में 18 नवंबर) को लॉस एंजलिस के स्टेपल्स सैंटर में होगी।

This Post WWE Survivor Series 2018 के पहले मैच का एलान हुआ Is First Appeared On Sportzpari Hindi



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2Q3RT4f

No comments

Powered by Blogger.