कोफ़ी किंग्स्टन को WWE वर्ल्ड चैंपियन बनते देखना चाहते हैं बिग ई

जबसे ‘द न्यू डे‘ WWE टैग-टीम का गठन हुआ है। यह टीम कुल पांच बार टैग-टीम चैंपियन बन चुकी है। हाल ही में कोफ़ी किंग्स्टन, जो कि कंपनी में बहुत पुराने नामों में से एक है। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ा, वह है सबसे ज्यादा दिन तक टैग-टीम चैंपियन रहने का।

अब उनके साथी बिग ई लैंग्सटन ने कोफ़ी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। WWE के इंडियन एकाउंट से इस बाबत ट्वीट किया गया था कि कोफ़ी, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले टैग-टीम चैंपियन हैं। जानें क्या कहा बिग ई ने?

जितना मिला, उससे ज्यादा के हक़दार हैं कोफ़ी

बिग ई ने कहा,

“चाहे उनके नाम ये बेहतरीन रिकॉर्ड जुड़ा है। WWE में कोफ़ी को अभी तक जितना मिला है, वो उससे ज्यादा के हक़दार हैं।”

यह तो सच है कि यहाँ ऐसे-ऐसे रेसलर मौजूद हैं, जो बिना ख़ुद को साबित किये टॉप रेसलर की गद्दी पर कब्ज़ा जमाए हुए हैं। रोस्टर में लगातार रेसलरों की गिनती बढ़ती ही जा रही है।

इन्हीं रेसलरों के बीच कोफ़ी किंग्स्टन भी बारह साल से ज्यादा से कंपनी का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन उन्हें वह नहीं मिल पाया, जो दूसरों को मिला। ऐसा नहीं है कि कोफ़ी ख़ुद को कभी साबित नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें समय पर मौके नहीं दिए गए।

कोफ़ी को WWE वर्ल्ड चैंपियन बनते देखना चाहता हूँ

बिग ई ने यह भी कहा कि, मेरे जैसे कई लोग मेरे इर्दगिर्द होंगे, जो आज भी कोफ़ी किंग्स्टन के WWE वर्ल्ड चैंपियन बनने का इंतज़ार करते होंगे। इसीलिए उन्होंने WWE से भी आग्रह किया, कि उन्हें कम से कम एक बार तो सबसे बड़ा टाइटल शॉट दिया जाए।

‘द न्यू डे’ के इस सदस्य की उम्र, 37 वर्ष हो चली है। इसलिए यह काम थोड़ा मुश्किल ही नज़र आता है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

The post कोफ़ी किंग्स्टन को WWE वर्ल्ड चैंपियन बनते देखना चाहते हैं बिग ई appeared first on SportzWiki Hindi.



from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2zBR4tU

No comments

Powered by Blogger.