
WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन कोफी किंग्सटन ने बिली गन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए WWE इतिहास के सबसे लंबे समय तक टैग टीम चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। कोफी किंग्सटन ने बिली गन के 953 दिनों तक टैग टीम चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
कोफी किंग्सटन ने अपने WWE कैरियर में 8 बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। कोफी किंग्सटन ने इवान बॉर्न, आर ट्रुथ और अपने वर्तमान पार्टनर बिग ई और जेवियर वुड्स के साथ मिलकर अब तक 954 दिनों तक टैग टीम चैंपियन रहे है। कोफी के बाद बिली गन (953 दिन) और मिस्टर फुजी (932 दिन) सबसे अधिक समय तक टैग टीम चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार है।
It's official! @TrueKofi is the #WWESuperstar with the most days as a Tag Team Champion in @WWE!
No wonder, @WWEBigE & @XavierWoodsPhD hold him in such high regard! Congratulations from #India. pic.twitter.com/Yol9uZvF5T— WWE (@WWEIndia) September 25, 2018
इस कीर्तिमान को हासिल करने के बाद कोफी किंग्सटन ने ट्विटर पर अपने सभी पार्टनर्स जिनके साथ उन्होंने टैग टीम टीम चैंपियनशिप जीती है उन्हें धन्यवाद करते हुए लिखा “इस कामयाबी के लिए अपनी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ये सफर काफी शानदार रहा है।”
What a strange accomplishment, lol. Nonetheless, I’m thankful and grateful for all the teammates I’ve had along this crazy journey.
Salute! @CMPunk @RonKillings @findevan @WWEBigE @XavierWoodsPhD https://t.co/CYi42HOetR
— Prince Kofi (@TrueKofi) September 25, 2018
कोफी किंग्सटन सीएम पंक के साथ 47 दिन तक, इवान बॉर्न के साथ 146 दिन, आर ट्रुथ के साथ 139 दिन और अपने वर्तमान पार्टनर बिग ई और जेवियर वुड्स के साथ 623 दिन तक टैग टीम चैंपियन रहते हुए सबसे अधिक समय तक टैग टीम चैंपियन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
कोफी किंग्सटन साल 2006 से WWE का हिस्सा बने थे, तब लेकर अब तक वो 8 बार टैग टीम चैंपियन बनने के अलावा 4 बार इंटरकॉन्टिनेंटल, 3 बार यूएस चैंपियन भी रहे है, हालांकि वह अभी तक WWE चैंपियन नहीं बन पाए है।
Read Full Post स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन कोफी किंग्सटन ने WWE का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2IlLQVA
Salute!
No comments:
Post a Comment