
RAW कॉमेंटेटर और डीन एंब्रोज की पत्नी रैने यंग हाल ही में जिम रॉस के पॉडकास्ट में नजर आयी. रैने यंग ने यहा डीन एम्ब्रोज के बारे में नए लुक और उनकी चोट के साथ कई अन्य मुद्दों पर बात की।
डीन एंब्रोज पिछले साल दिसंबर में चोट की वजह से करीब 9 महीने के लिए एक्शन बाहर हो गए थे. डीन एंब्रोज ने समरस्लैम से एक हफ्ते पहले RAW के एपिसोड मे नए लुक के साथ मे वापसी करते हुए अपने पुराने साथी सैथ रॉलिन्स की मदद की।
रैने यंग ने डीन एंब्रोज की चोट पर बात करते हुए बताया “एंब्रोज को सर्जरी से संक्रमण का सामना करना पड़ा. उसके बाद एम्ब्रोस को एक कठिन समय से गुजरना पड़ा और महीनों तक एंटीबायोटिक्स लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद वो सर्जरी के लिए दोबारा चला गया, मुझे याद है उसने मुझे नए साल के दिन बुलाया. उस दिन फ्लोरिडा में RAW का शो था. वह बिस्तर पर था और उसके हाथ के हर जगह से खून बह रहा था, पूरे बिस्तर पर खून फैल गया इसे देख वो काफी उलझन में था और जल्दी से हाथ साफ कर बैंडिंग की. उसे अंततः बर्मिंघम सर्जरी के लिए वापस जाना पड़ा. जब आप किसी से प्यार करते हो तो उसे ऐसी हालत में देखना बहुत मुश्किल होता है.”
रैने यंग ने एंब्रोज नए लुक के बारे में बात करते हुए कहा ” मैंने सर्जरी के बाद उनके बाल छोटे कर दिए. वो हमेशा ये चाहते थे कि बाल उनके छोटे रहे। तो मैंने कहा कि ठीक है अभी तुम्हें टीवी पर नहीं जाना है तो ये काम हो सकता है. इसके बाद मैंने उनके पूरे बाल शेव कर दिए. जब मैं ये काम करने लगी तो डीन बहुत डर गए थे कि क्या ये करना सही रहेगा या नहीं. फिर मैंने उन्हें समझाते हुए कहा कि अभी वापसी में टाइम है और तब तक थोडे बहुत बाल आ जाएंगे.”
वापसी के बाद डीन एम्ब्रोज एक बार फिर से अपने शील्ड साथी सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ टीम बना ली है और सुपर शो डाउन इवेंट में भी इनका मुकाबला डॉल्फ जिगलर, मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन से होने वाला है.
Read Full Post रैने यंग ने डीन एंब्रोज के नए लुक और चोट को लेकर बड़ी बात बताई
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2OQWgiy
No comments:
Post a Comment