WWE सुपर शो डाउन में अंडरटेकर और ट्रिपल एच के बीच आख़िरी बार मैच लड़ा जायेगा। जहाँ ट्रिपल एच के साथ शॉन माइकल्स रिंग साइड पर मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ़ अंडरटेकर का साथ देने, रेड डीमन, केन वापस आ रहे हैं।
जैसे ही केन के वापस आने की ख़बर सामने आई। दो नवम्बर को होने वाली क्राउन ज्युअल इवेंट को इसने आग की लपटों की तरह घेर लिया। अफ़वाहों को तूल पकड़ने में ज़रा भी देर नहीं लगती। दुनिया भर से ख़बरें आने लगीं कि दो नवम्बर को ट्रिपल एच-शॉन माइकल्स बनाम अंडरटेकर-केन मैच होने वाला है।
एक नई ख़बर आ रही है सामने

शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के बीच सिंगल्स मैच होने की ख़बरें आग की तरह ही फैलती नज़र आ रही हैं। लेकिन सवाल भी हैं, आख़िर कब? सुपर शो डाउन के लिए मैच कार्ड तो लगभग तैयार हो चुका है, इसलिए वहां इस मैच के लिए जगह बची नहीं।
वहीँ सऊदी अरब में होने वाली क्राउन ज्युअल इवेंट के लिए अंडरटेकर-केन बनाम ट्रिपल एच-शॉन माइकल्स टैग-टीम मैच की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन जल्द ही होने वाली है, यह तय है। इसलिए वहाँ भी शॉन माइकल्स और अंडरटेकर लड़ते नज़र नहीं आयेंगे।
सर्वाइवर सीरीज़ में है संभव

केन, जो कि राजनीति के तालाब में डुबकी मार चुके हैं। ज़ाहिर हैं उन्होंने लम्बे समय के लिए तो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया होगा। वहीँ ट्रिपल एच, ख़ुद को अंडरटेकर के खिलाफ़ बार-बार रिंग में उतार, दर्शकों में ऊब पैदा नहीं करना चाहेंगे।
इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं कि सर्वाइवर सीरीज़ में शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के बीच मैच होना, एक अच्छा कदम साबित होगा।
The post शॉन माइकल्स बनाम अंडरटेकर मैच का प्रशंसको को था इंतजार अब आई ये खबर appeared first on SportzWiki Hindi.
from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2xMJ3Rf
No comments:
Post a Comment