Saturday, September 29, 2018

समोआ जो के बारे में कुछ ऐसी बातें, जिनसे अब तक अनजान होंगे आप

समोआ जो, मौजूदा दौर के सबसे ख़तरनाक रेसलरों में गिने जाते हैं। ऐजे स्टाइल्स के साथ चल रही फियूड, फ़िलहाल WWE की बेहतरीन स्टोरीलाइन में से एक है। चाहे उन्होंने, WWE में कदम देरी से रखा, लेकिन आपको बता दें कि उनके प्रो-रेसलिंग करियर को करीब दो दशक पूरे होने जा रहे हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, समोआ जो के बारे में कुछ ऐसी बातें, जिनसे अभी तक अनजान होंगे आप। डालिए उनके बेहतरीन करियर पर एक नज़र।

रिंग ऑफ़ ऑनर के सबसे लम्बे समय तक रहने वाले चैंपियन

समोआ जो के नाम आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। उन्होंने 2003 में ‘द ज़ेबरा किड’ को हरा इस चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया था। इसके बाद, पूरे बीस महीनों तक यह चैंपियनशिप, उनके पास रही। बीस महीने यानी, डेढ़ साल से ज्यादा तक रिंग ऑफ़ ऑनर चैंपियन रहे समोआ जो।

लेकिन 2004 के आख़िर में उन्हें ऑस्टिन एरीज़ ने समोआ जो को हरा, उनका यह रिकॉर्ड तोडा।

TNA में समोआ जो की अनडिफेटेड स्ट्रीक

प्रो-रेसलिंग ब्रांड, TNA के इतिहास में जब 2005 में एक्स-डिवीज़न मैच चैंपियनशिप लड़ा गया।  किसी ने नहीं सोचा था कि ये TNA के इतिहास का सबसे बेहतरीन मैच होने जा रहा है। समोआ जो, बीते 18 महीने से कोई मैच हारे नहीं थे।

ऐजे स्टाइल्स, क्रिस्टोफर डेनियल्स और समोआ जो के बीच, इस मैच में जब ऐजे स्टाइल्स ने क्रिस्टोफर डेनियल्स को पिन किया, तो इसे समोआ जो की अनडिफेटेड स्ट्रीक का अंत करार दिया गया। लेकिन बाद में कहा गया, कि समोआ जो को पिन नहीं किया गया, इसलिए यह समोआ जो की अनडिफेटेड स्ट्रीक का अंत करार नहीं दिया जा सकता।

1984 ओलंपिक्स में डांसर थे समोआ जो

समोआ जो, एक पोलीनेशियन डांसरों की फैमिली से सम्बन्ध सखते हैं। 1984 में समोआ जो की उम्र केवल पांच वर्ष थी। उन्होंने मैदान पर अपनी फैमिली के साथ लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स में परफॉर्म भी किया।

The post समोआ जो के बारे में कुछ ऐसी बातें, जिनसे अब तक अनजान होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.



from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2xJZZrE

No comments:

Post a Comment