कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बाद आखिरी ओवरों में संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया। जीत के लिए 223 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद पर लेग बाई से बने रन ने भारत को खिताब जितवाया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QhTRhn
No comments:
Post a Comment