24 सितम्बर को हुई WWE रॉ लाइव इवेंट में जब ब्री बैला ने लिव मॉर्गन को चोटिल किया। तो अगले ही पल डेनियल ब्रायन की पत्नी, आलोचकों का केंद्र बिंदु बन गयीं। हालाँकि कुछ लोग ब्री बैला के समर्थन में भी उतरे हैं। लेकिन इस तरह की ग़लती के लिए सख्त से सख्त सज़ा मिलनी ज़रूरी है। ताकि ऐसी गलती आगे न हो पाए।
बता दें कि ब्री बैला, लिव मॉर्गन को येस किक्स का शिकार बनाना चाह रही थीं। पहली किक तो सही से लैंड हुई, लेकिन दूसरी जबड़े पर और तीसरी सीधे उनके मुंह पर जाकर लगी। जिससे लिव मॉर्गन गंभीर रूप से चोटिल हो गयी हैं।
अब WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर, बुब्बा रे डड्ली ने अंडरटेकर को लेकर एक नया ख़ुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने मैच के दौरान स्टील चेयर से डेडमैन को गंभीर रूप से घायल किया था।
क्या कहा बुब्बा रे डड्ली ने

डड्ली बॉयज के सदस्य, बुब्बा रे ने कहा,
एक मैच के दौरान ग़लती से मुझसे यह घटना घटी। मैंने स्टील चेयर, सीधे उनके सर के पिछले हिस्से पर दे मारी, जिसके बाद उन्हें 9 टाँके आए। शायद ऐसी ग़लती के लिए मुझे कंपनी से निकाला भी जा सकता था।
हालाँकि इस रेसलर ने यह नहीं बताया, कि यह वाकया कब घटित हुआ।
उन्होंने आगे कहा,
मै ख़ुद बहुत बुरा महसूस कर रहा था। आप ऐसे सर के पिछले हिस्से पर वार नहीं कर सकते, वो भी स्टील चेयर से। मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जो मैंने भी नहीं सोचा था।
लॉकर रूम में अंडरटेकर ने दी सलाह

ज़ाहिर तौर पर आपके और हमारे दिमाग में भी एक ही बात आ रही होगी कि अंडरटेकर, इस तरह की ग़लती के कारण गुस्से से लाल हुए बैठे होंगे। लेकिन नहीं ऐसा नहीं हुआ।
बुब्बा रे ने आगे कहा,
“मैं उनके लॉकर रूम में गया, उन्होंने न तो मुझ पर चिल्लाया और ना ही गुस्सा किया। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और कहा, इससे मेरे करियर पर तो ज्यादा कुछ फ़र्क नहीं पड़ेगा, लेकिन तुम्हारा करियर ख़त्म हो सकता है। इसलिए आगे से सावधान रहना।”
The post बुब्बा रे का खुलासा एक मैच के दौरान गलती से अंडरटेकर को पहुंचाई थी ऐसी जगह चोट, लगे थे 9 टाँके appeared first on SportzWiki Hindi.
from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2Qfkkfh
No comments:
Post a Comment