
9 अप्रैल 2012 को Monday Night RAW में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई की वीडियो इतिहास रचते हुए WWE के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 100 मिलियन व्यूज पाने वाली पहली वीडियो बन गयी है।
इस वीडियो में को अब तक 100,454,000 से अधिक व्यूज, 17000 से अधिक कमेंट, 532K से लाइक्स और 59K डिसलाइक्स मिल चुके है। यूट्यूब पर WWE का चैनल स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा चैनल है, यूट्यूब पर WWE के 32 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।
जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच यह हाथापाई लैसनर के 8 साल बाद WWE में वापसी करने के एक हफ्ते बाद हुई थी। दरअसल रेसलमेनिया 28 के बाद जॉन सीना ने द रॉक को बुलाया लेकिन वहां सभी को चौकाते हुए ब्रॉक लैसनर आ जाते है। लैसनर सीना से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाते है पर जैसे ही सीना लैसनर से हाथ मिलाते है लैसनर सीना को F5 लगा देते है।
इसके बाद 9 अप्रैल 2012 के RAW एपिसोड के में ब्रॉक लैसनर WWE में अपनी वापसी पर प्रोमो दे रहे होते है तभी जॉन सीना का म्यूजिक बज जाता है और जॉन सीना आते ही लैसनर को थप्पड़ मार देते है। इसके बाद लैसनर जॉन सीना पर हमला कर देते है, पहले इनको छुड़ाने के लिए रैफरी और अधिकारी आये लेकिन ये दोनो एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नही थे और मामला बढ़ते देख पूरा WWE रोस्टर रिंग में आ कर दोनो को अलग करना पड़ा।
इस सैगमेंट के दौरान जॉन सीना के मुंह से काफी खून बहा था। इसके बाद जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच एक्सट्रीम रूल्स पेपर व्यू में मैच हुआ जहा जॉन सीना ने ब्रॉक लैसनर को हराया था। नीचे आप जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई की वीडियो देखे सकते है।
Read Full Post साल 2012 मे जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2QhSSgR
No comments:
Post a Comment