नोवोक जोकोविच मेलबर्न हवाईअड्डे पर फंसे, जानिए क्या है पूरा मामला

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब बचाने की मुहिम में मेलबर्न जाने के लिए मेडिकल छूट हासिल करने पर ज्यादा ध्यान देने के कारण ऐसा लगता है कि सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने अपने वीजा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मेलबर्न के ‘द ऐज’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जोकोविच बुधवार को स्थानीय समयानुसार मध्यरात्रि से पहले टुल्लमरीन हवाईअड्डे पर पहुंच गए। लेकिन वीजा में उनके आवदेन में हुई गलती से उनके प्रवेश करने में विलंब हो रहा है। स्थानीय मीडिया ने दो घंटे बाद बताया कि वह अब भी सीमा पार नहीं कर पाए हैं। उन्हें मेडिकल छूट दिए जाने पर भी मिश्रित प्रतिक्रिया हो रही हैं जिसमें विवाद खड़ा हो गया है कि किस आधार पर नौ बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन को मेडिकल छूट दी गयी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sWDMEh

No comments

Powered by Blogger.