भारत की इस टीम के कई खिलाड़ी कोरोना के शिकार, तत्काल किए गए क्वारंटीन

नई दिल्लीबंगाल रणजी टीम के कई सदस्यों को महामारी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। खिलाड़ी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए क्वारंटीन हो गए हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने खबर की पुष्टि की है। कैब सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, 'मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने एहतियात टीम के सदस्यों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए थे। उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट में कुछ खिलाड़ियों को महामारी से संक्रमित पाया गया है। सीएबी इस संबंध में सभी आवश्यक सावधानी बरत रहा है और कार्रवाई कर रहा है।' रणजी ट्रॉफी 13 जनवरी से शुरू होने वाली है और बंगाल ग्रुप-बी में अपना मैच बेंगलुरु में खेलेगा। उसकी पहली भिड़ंत त्रिपुरा से है। हालांकि, हाल ही में कोविड मामलों के बढ़ने की वजह से टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार शुरुआत पर सवालिया निशान लग गया है। बीसीसीआई पहले ही अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को स्थगित कर चुका है। रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अन्य उपायों की घोषणा करते हुए कोविड से संबंधित प्रतिबंधों को वापस लगाने का फैसला किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3HzOsfU

No comments

Powered by Blogger.