Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
जानें तीसरे टेस्ट में कब और कहां होगी भारत और साउथ अफ्रीका में टक्कर, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग व टेलीकास्ट
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट मैच मंगलवार (11 Jan 2022) से केपटाउन के न्यू लैंड्स मैदान में खेला जाएगा। भारतीय प्लेइंग इलेवन में नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी होगी। विराट पीठ में जकड़न की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट मैच 113 रनों से जीता था वहीं जोहानिसबर्ग में मेजबान टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से पराजित किया था। पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए यह मैदान खास है क्योंकि चार साल पहले यहीं पर उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (South Africa vs India Head-to-Head) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ओवरऑल 41 टेस्ट मैचेां में आमने सामने हुई हैं। साउथ अफ्रीका ने 16 जबकि भारत ने 15 टेस्ट जीते हैं। 10 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने 22 टेस्ट खेले हैं जिनमें से उसे 4 में जीत मिली है जबकि 11 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट (SA vs IND 3rd Test) कब से खेला जाएगा? भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट मंगलवार (11 जनवरी 2022) से खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 3rd Test) के बीच तीसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा? भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट केपटाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट कितने बजे से खेला जाएगा? भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 2 : 00 बजे से खेला जाएगा। भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट में कितने बजे टॉस होगा? भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 1: 30 बजे टॉस होगा। भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण (SA vs IND Broadcast Details) कहां देखें? भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण ( Live Telecast) आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ? भारत और और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग ( Live Streaming) आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं जबकि लाइव अपडेट्स के लिए nbt.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fb1GE2
No comments